फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ भर्ती : अभ्यर्थन वापसी के लिए आयोग को मिले 14 आवेदन

Thu, 03 Nov 2022 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग पर आरओ/एआरओ में शामिल उन अभ्यर्थियोें से अभ्यर्थन वापसी के लिए आवेदन मांगे थे, जिनका चयन दूसरी परीक्षाओं में जो चुका है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 22 अक्तूबर से एक नवंबर तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2021 में शामिल 14 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थन वापसी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में अपने प्रार्थनापत्र दिए हैं। इन अभ्यर्थियों का चयन दूसरी परीक्षाओं के तहत उच्च पदों पर हो चुका है। आयोग जल्द ही आरओ/एआरओ परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा।

विज्ञापन



आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग पर आरओ/एआरओ में शामिल उन अभ्यर्थियोें से अभ्यर्थन वापसी के लिए आवेदन मांगे थे, जिनका चयन दूसरी परीक्षाओं में जो चुका है। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 22 अक्तूबर से एक नवंबर तक का समय दिया गया था। आयोग के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गौड़ के अनुसार अंतिम तिथि तक 14 अभ्यर्थियों ने अभ्यर्थन वापसी के लिए आयोग में प्रार्थनापत्र दिए हैं।

आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद टाइप टेस्ट भी हो चुका है। 14 अभ्यर्थियों की ओर से प्रार्थनापत्र दिए जाने के बाद अब अन्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर बढ़ गए हैं। अभ्यर्थन वापसी के प्रार्थनापत्रों पर कार्यवाही के बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी कर देगा। सूत्रों के अनुसार प्रार्थना पत्र देने वालों में ज्यादातर पीसीएस-2021 के चयनित हैं। 
विज्ञापन

दो का अभ्यर्थन निरस्त, दो नए चयनित
प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण और प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की ओर से अपेक्षित प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने के कारण उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने दो अभ्यर्थियों का चयन निरस्त करते हुए उनकी जगह दो अन्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति की है। आयोग के उप सचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार प्रवक्ता सिविल अभियंत्रण के पद पर चयनित अतुल सिंह का अभ्यर्थन निरस्त कर प्रियंका यादव की नियुक्ति और प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के पद पर चयनित राम कृष्ण शाह का अभ्यर्थन निरस्त कर अनुज प्रताप सिंह की नियुक्ति की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें