फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घरवाले गए हास्पिटल, चोरों ने दो घरों से लाखों उड़ाए,जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Nov 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजरूपपुर के रहने वाले रवींद्र नाथ के बेटे को कुछ दिन पहले डेंगू हो गया था। उन्होंने बेटे को झूंसी स्थित एक हास्पिटल में भर्ती कराया था। रवींद्र और उनकी पत्नी 25 अक्तूबर से ही हास्पिटल में रहकर बेटे की तीमारदारी में जुटे थे।
विज्ञापन
चोरी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर और बेगम सराय इलाकों में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नकदी समेत अन्य सामान उड़ा दिए। दोनों ही मामलों में घर वाले हास्पिटल गए थे। धूमनगंज में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन



राजरूपपुर के रहने वाले रवींद्र नाथ के बेटे को कुछ दिन पहले डेंगू हो गया था। उन्होंने बेटे को झूंसी स्थित एक हास्पिटल में भर्ती कराया था। रवींद्र और उनकी पत्नी 25 अक्तूबर से ही हास्पिटल में रहकर बेटे की तीमारदारी में जुटे थे। 29 अक्तूबर की सुबह जब वह दोबारा घर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा है। चोरों ने लाखों के गहने और 35 हजार नकद उड़ा दिए थे। चोर घर से कई और सामान भी उठा ले गए थे। रवींद्र नाथ की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई। 


बेगम सराय के रहने वाले प्रशांत गुप्ता की माता का 30 अक्तूबर को चित्रकूट में आंख का ऑपरेशन था। घर वाले सुबह नौ बजे ताला लगाकर चित्रकूट निकल गए। चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। लाखों के जेवर के साथ चोर घर में रखे डेढ़ लाख रुपये भी उठा ले गए। चोरों ने कपड़ों समेत अन्य कीमती सामानों को भी नहीं छोड़ा। सूचना पर प्रशांत ने तुरंत कंट्रोल रूम को जानकारी दी। मौके पर पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया जा रहा है। धूमनगंज क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने रात में गश्त करना छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवान के खाते से 50 हजार उड़ाए
अभियोजन कार्यालय में तैनात दीवान के खाते से साइबर ठगों ने 50 हजार उड़ा दिए। पैसे कटने का मैसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कन्नौज का रहने वाला पुनीत कुमार प्रयागराज अभियोजन कार्यालय में दीवान हैं, 13 सितंबर से 16 सितंबर के बीच उनके खाते से कई बार में 50 हजार रुपये कट गए। पुनीत को इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई। जब वह किसी काम से बैंक पहुंचे तो पता चला कि कई बार में 50 हजार निकले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने न किसी लिंक पर क्लिक किया, न ही किसी को पिन नंबर बताया। ऐसा कोई फोन भी नहीं आया था। बैंक वालों ने आनाकानी की तो पुनीत ने एसपी क्राइम से शिकायत की। कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें