फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी रिजल्ट : आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा में 4830 अभ्यर्थी सफल

Sat, 29 Jan 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर को दो सत्रों में प्रदेश के 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए 559155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे।
विज्ञापन
result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2021 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें 4830 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा अयोग के कैलेंडर में 24 अप्रैल 2022 को प्रस्तावित है।

विज्ञापन



आरओ/एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा पांच दिसंबर को दो सत्रों में प्रदेश के 22 जिलों के 1214 केंद्रों में आयोजित की गई थी। आरओ/एआरओ के 354 पदों पर भर्ती के लिए 559155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इनमें से 274702 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए 4830 अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की प्रक्रिया से संबंधित सूचना बाद में अलग से जारी की जाएगी।

विज्ञापन

वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे प्राप्तांक
सचिव के अनुसार परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे और इसकी सूचना अलग से दी जाएगी। ऐसे में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।


गौरतलब है कि इससे पूर्व आयोग ने वर्ष 2017 में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। चार साल पहले आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा हुए थी, जिसमें 663 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया था। आरओ/एआरओ-2017 की परीक्षा के लिए 533447 अभ्यर्थियों और आरओ/एआरओ-2021 के लिए 559155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार पदों की संख्या कम और अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। ऐसे में स्पर्धा कठिन हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें