कुछ कर्मचारियों को दिल्ली किया गया तलब
सीबीआई की टीम गोविंदपुर स्थित कैंप कार्यालय में लौट आई है और वहां हलचल बढ़ गई है। शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही आयोग के तत्कालीन कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय बुलाया गया है। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों को दिल्ली तलब किया गया है। वहीं, इन दोनों परीक्षाओं के संदिग्ध चयनितों को भी सीबीआई ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में तलब किया है।
धीमी जांच से संतुष्ट नहीं अभ्यर्थी
सीबीआई की टीम आयोग की परीक्षाओं की पांच साल से जांच कर रही है। कुल 600 भर्ती परीक्षाओं की जांच की जा रही है। पांच वर्षों में पीसीएस-2015 और एपीएस-2010 के मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से जांच चली तो न्याय मांगने वाले अभ्यर्थियों की उम्र निकल जाएगी और कुछ नहीं होगा। अवनीश ने राज्य सरकार और सीबीआई से एसआईटी गठित कर जांच को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की है।