prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
पीडीए न जताया अपना दावा
दान पर मिली इस जमीन का लीज रेंट विश्वविद्यालय प्रशासन को जमा करना था। सूत्रों के मुताबिक बीच में कुछ समय के लिए लीज रेंट जमा नहीं किया गया और यहीं से विवाद शुरू हो गया। वहीं, पीडीए ने इस दावे को खारिज किया है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है और मामला कोर्ट में चला गया। जमीन पीडीए के नाम पर है।
‘पीडीए जिस जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने जा रहा है, वह जमीन शीलाधर संस्थान से जुड़ी है। मामला जिला अदालत में विचाराधीन है। इविवि प्रशासन इस पर इसी दिशा में कार्य कर रहा है।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि
‘अब जमीन प्राधिकरण के पास है। लीज कैंसिल हो चुकी है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’ अजीत कुमार सिंह, सचिव, पीडीए