परीक्षा में दो महत्वपूर्ण बदलाव
इस बार एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2025 में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले इस भर्ती के लिए सिर्फ स्नातकोत्तर की डिग्री अनिवार्य शैक्षिक अर्हता थी लेकिन पहली बार इस भर्ती में स्नातकोत्तर के साथ बीएड की डिग्री भी अनिवार्य कर दी गई है। दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव यह कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती अब प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के माध्यम से पूरी होगी। पहले एकल परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया था लेकिन अब प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों की छंटनी के बाद मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को अब प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार है। प्रारंभिक परीक्षा इस साल होगी या अगले वर्ष, इस पर असमंजस की स्थिति है। हालांकि, आयोग के कैलेंडर में इस साल अक्तूबर में एक, नवंबर में चार व दिसंबर में दो तिथियां आरक्षित हैं। ऐसे में आयोग के पास नवंबर या दिसंबर में प्रारंभिक परीक्षा कराने का विकल्प है।