कई परीक्षाओं के लिए आरक्षित की गईं तिथियां
आयोग ने कई परीक्षाओं के लिए कैलेंडर में तिथियां आरक्षित कर ली हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार प्रवक्ता राजकीय डिग्री कॉलेज की स्क्रीनिंग परीक्षा से संबंधित प्रस्तावित नियमावली के शासन द्वारा प्रख्यापित किए जाने के बाद आरक्षित तिथि में परीक्षा होगी। प्रवक्ता जीसीआई, एलटी ग्रेड शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी के पदों की समकक्ष अर्हता निर्धारित होने के बाद परीक्षा तिथि घोषित होगी। राज्य कृषि सेवा परीक्षा, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम के संदर्भ में शासन के अनुमोदन के बाद आरक्षित तिथि में परीक्षा होगी।
वर्ष 2024 का परीक्षा कैलेंडर
परीक्षा - तिथि
1. समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा, 2023 - 11 फरवरी
2. पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 2024 - 17 मार्च
3. स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेद) (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा, 2023 - 22 मार्च
4. सहायक नगर नियोजक प्रारंभिक परीक्षा, 2023 - सात अप्रैल
5. अपर निजी सचिव परीक्षा, 2023 (शाॅर्टहैंड/टाइप) - नौ अप्रैल
6. स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 2023 - 24 अप्रैल
7. स्टाफ नर्स (यूनानी/आयुर्वेद) (पुरुष/महिला) मुख्य परीक्षा, 2023 - नौ जून से
8. सहायक नगर नियोजक (मुख्य) परीक्षा, 2023 - 19 जून से
9. पीसीएस मुख्य परीक्षा, 2024 - सात जुलाई से
10. समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) मुख्य परीक्षा, 2023 - 28 जुलाई से
11. उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा, 2021 (अवशेष विषय) - 18 अगस्त
12. उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन/प्रशिक्षण) सेवा परीक्षा, 2023 - 25 अगस्त
13. चिकित्साधिकारी यूनानी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2023 - 15 सितंबर
14. चिकित्साधिकारी होम्यापैथिक तथा आवासीय चिकित्साधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2023 - 20 अक्तूबर
15. चिकित्साधिकारी होम्योपैथिक (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2023 - 20 अक्तूबर
16. वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा, 2023 - 10 नवंबर