बारिश के बीच साक्षात्कार देकर बाहर निकलने वालों के साथ जुटे रहे लोग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चल रहे पीसीएस साक्षात्कार के तीसरे दिन भी प्रतिभागियों के साथ उनके साथ आए लोगों में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। दोपहर में बारिश के बीच भी साक्षात्कार में शामिल होने आए लोगों के साथ आए सहयोगी पूरे समय आयोग गेट पर जमे रहे। साक्षात्कार देकर बाहर निकले अभ्यर्थियोंने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्टर सौदा और देश की दो सामाजिक समस्याओं के बारे में सवाल पूछे गए। साक्षात्कार बोर्ड ने पूछा कि पुलिस बेल का क्या मतलब होगा है। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि आप इतनी अच्छी नौकरी छोड़कर राज्य सेवा में क्यों आना चाहते हैं। साक्षात्कार बोर्ड ने जीडीपी, शिक्षा के अधिकार सहित कई सवाल पूछे। हांगकांग की आजादी के लिए आंदोलन पर उनसे सवाल पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने पूछा कि आखिर में चीन हांगकांग के आंदोलन के खिलाफ क्यों है। दूसरे अभ्यर्थी ने बताया कि उनसे पूछा गया कि लोकपाल को यूरोप में किस नाम से जाना जाता है।
नहीं मिल अध्यक्ष, नाराज हुए प्रतियोगी
साक्षात्कार बोर्ड में शामिल होने के चलते आयोग अध्यक्ष प्रतियोगियों से नहीं मिल सके
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलने पहुंचे एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और जेई परीक्षा के अभ्यर्थियों को बुधवार को निराशा हाथ लगी। आयोग की ओर से बताया गया कि अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार पीसीएस इंटरव्यू के बोर्ड में बैठ रहे हैं, इस कारण से वह प्रतियोगितयों से आज नहीं मिलेंगे। आयोग अध्यक्ष के मिलने से इनकार करने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि परिणाम घोषित नहीं करके आयोग परीक्षार्थियों के साथ अन्याय कर रहा है।