फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : एपीएस और सीधी भर्ती के लिए अब 16 नवंबर तक आवेदन, आयोग ने फिर दिया अतिरिक्त समय

Fri, 03 Nov 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एपीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार और सीधी भर्ती के लिए दूसरी बार बढ़ाई गई है। यूपीपीएससी ने 19 सितंबर 2023 को एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2023 और सीधी भर्ती-2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि फिर बढ़ा दी है। इस बार अंतिम तिथि 16 नवंबर तक बढ़ाई गई है। सर्वर धीमा होने के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नहीं कर सके हैं और इसी वजह से उनके आवेदन स्वीकृत नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


एपीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि तीसरी बार और सीधी भर्ती के लिए दूसरी बार बढ़ाई गई है। यूपीपीएससी ने 19 सितंबर 2023 को एपीएस के 328 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। साल बाद आई इस भर्ती का लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार था।

वहीं, 84 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन 26 सितंबर को जारी किया गया था। सीधी भर्ती के लिए आवेदन करने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर निर्धारित थी। जिन 84 पदों पर सीधी भर्ती होनी है, उनमें उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी के 64, प्रोफेसर के 27, प्रशिक्षण विभाग राज्य नियोजन संस्थान में उप निदेशक एक और भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में सहायक रसायनज्ञ के दो पद शामिल हैं।

विज्ञापन

एपीएस और सीधी भर्ती के आवेदन के लिए ओटीआर अनिवार्य है। बिना ओटीआर के अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओटीआर नहीं कर सके हैं। अगर आवेदन स्वीकृत नहीं हुए तो अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। यही वजह है कि आयोग ने एपीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सबसे पहले 26 अक्तूबर, दूसरी बार दो नवंबर और अब 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।

सीधी भर्ती के लिए इससे पहले दो नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी और अब इसे भी 16 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थी आवेदन के साथ ही 16 नवंबर तक ऑनलाइन शुल्क भी बैंक में जमा कर सकेंगे। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार सीधी भर्ती के ऑनलाइन आवेदन में किए गए दावों के समर्थन में वांछित अभिलेख और आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आयोग में जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर (शाम पांच बजे तक) बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

ओटीआर 10 लाख के पार, सर्वर पर बढ़ा दबाव

ओटीआर करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। बृहस्पतिवार देर रात तक 10 लाख 38 हजार 247 अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके थे और इनमें से 10 लाखा 31 हजार 48 अभ्यर्थियों को ओटीआर नंबर भी प्राप्त हो चुके हैं। इन दिनों समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 411 पदों पर भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इससे सर्वर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और अभ्यर्थियों को ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने में समय लग रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें