फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : प्रवक्ता व एलटी ग्रेड के चयनितों की नियुक्ति के लिए आठ अप्रैल से भरे जाएंगे फॉर्म

Wed, 02 Apr 2025 01:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) और प्रवक्ता के पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) और प्रवक्ता के पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति एवं विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा ऑनलाइन फॉर्म भरने होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आठ से 13 अप्रैल तक का समय दिया है।

विज्ञापन


यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। औपबंधिक संस्तुति एवं अवशेष सूची के माध्यम से एलटी ग्रेड व प्रवक्ता के 520 चयनित अभ्यर्थियों को डेढ़ साल से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार है। इनमें प्रवक्ता पद के 41 और एलटी ग्रेड के 479 चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं। इससे पूर्व नियुक्ति एवं विद्यालय आवंटन के लिए 23 से 27 दिसंबर 2024 तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन फॉर्म भरवाए गए थे।

इसके बाद अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित कर उनके पदस्थापन की प्रक्रिया पूरी की जानी थी। अभ्यर्थी लगातार माध्यमिक शिक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे थे लेकिन उन्हें कोई सही जानकारी नहीं मिल रही थी। प्रयागराज आए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर अभ्यर्थियों ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया तो पता चला कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण अभ्यर्थियों ने नियुक्ति एवं विद्यालय आवंटन के लिए दोबारा फॉर्म भरने होंगे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को वेबसाइट https://seceduonlineposting.up.gov.in पर आवेदन करने हैं। आवेदन संबंधी समस्याओं या शंकाओं के समाधान के लिए अभ्यर्थी ई-मेल onlineteachertransfer2024@gmail.com व हेल्पलाइन नंबर (9368636588) पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें