उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मंगलवार शाम को सिंचाई विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (एएसओ) सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 11 पदों के सापेेक्ष सिर्फ पांच अभ्यर्थी चयनित हुए है। छह पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते रिक्त रह गए। आयोग की ओर से इस भर्ती के 11 पदों (6 अनारक्षित, 3 ओबीसी, एससी 2, 2 पद क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला अभ्यर्थी) थे।
आयोग की ओर से इसके लिए 16 और 17 दिसंबर को साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार के बाद आदित्य सिंह, आशीष गुप्ता, श्वेता दीक्षित, अब्दुल अजीम और रविंद्र कुमार का चयन हुआ है। अनारक्षित के दो, एससी के एक, ओबीसी के तीन पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के चलते रिक्त रह गए। संवाद
कर्मशाला अनुदेशक के 23 पदों का अंतिम परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने मंगलवार शाम प्राविधिक शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती के तहत कर्मशाला अनुदेशक फाउंड्री के 23 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इसके लिए 14 और 15 दिसंबर को साक्षात्कार हुए थे। इसमें 11 पद अनारक्षित, ओबीसी 8, एससी 4, क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं के 4 और भूतपूर्व सैनिक के लिए 1 पद आरक्षित था।
साक्षात्कार के बाद शुभम चतुर्वेदी, अभिषेक प्रसाद, सीमा पटेल, योगेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद गुफरान अहमद, राम अवतार गौतम, शिव सेवक तिवारी, अविनाश कुमार, राहुल सिंह, धर्मेंद्र राजभर, अशोक कुमार , राम चंद्र बिंद, गौरव कुमार कश्यप, नीरजा, अजय सिंह, कृष्ण पाल, निपेंद्र कुमार, राजेश बाबू, विजय प्रकाश सिंह, अजय कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, राजकुमार, गीता गौतम का चयन हुआ है। संवाद