फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC :  खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या हुआ नया बदलाव

Sat, 04 Jun 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। पहले खान निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती होती थी, लेकिन इस बार लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू नहीं होगा।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खान निरीक्षक परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा के तहत खान निरीक्षक के 55 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि एक जुलाई और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि चार जुलाई निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। पहले खान निरीक्षक के पदों पर सीधी भर्ती होती थी, लेकिन इस बार लिखित परीक्षा के माध्यम से भर्ती होगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और इसके बाद मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इंटरव्यू नहीं होगा।


मुख्य परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक कटेंगे। प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले सफल होने वाले 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से आवेदन पत्र भरने होंगे।
विज्ञापन



इस परीक्षा के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था से खनन अभियंत्रण में डिप्लोमा किया है। अन्य बातों के समान होने पर ऐसे अभ्यर्थियों को अधिमान दिया जाएगा, जिन्होंने प्रादेशिक सेवा में दो वर्ष की न्यूनतम अवधि की सेवा की हो या राष्ट्रीय कैडेट कोर का ‘बी’ प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2022 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। खान निरीक्षक का पद समूह ‘ग’ का है और इसके लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 (रुपये 44900 से 142400) निर्धारित है। 

विज्ञापन

तीन सौ अंकों की होगी प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसकी अवधि दो घंटे की होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा में कुल 150 प्रश्नों में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य हिंदी के 25-25 सवाल और माइनिंग इंजीनियरिंग के 100 सवाल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित होंगे।


मुख्य परीक्षा के लिए अधिकतम 200 अंक निर्धारित
मुख्य परीक्षा में माइनिंग इंजीनियरिंग का प्रश्नपत्र होगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी। तीन घंटे की परीक्षा में कुल आठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र दो भागों खंड ‘अ’ और खंड ‘ब’ में विभाजित होगा। प्रश्न संख्या-1 को हल करना अनिवार्य होगा और प्रत्येक खंड से दो प्रश्न के जवाब अनिवार्य रूप से लिखने होंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे और कुल पांच प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 40 अंकों का होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें