कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है और विशेषज्ञों के मुताबिक इसका सर्वाधिक प्रभाव बच्चों पर पड़ेगा। इस बीच प्रदेश में छह सौ नए बाल रोग विशेषज्ञों (पीडियाट्रिशियन) की सीधी भर्ती होने जा रही है। इसके लिए 28 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में 15 प्रकार के 3620 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार मई को अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया, जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ के सर्वाधिक 600 पद शामिल हैं।