गलत जानकारी देकर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त हुआ आयोग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों के लिए आवेदन करते समय गलत एवं भ्रामक सूचनाएं देने वालों के खिलाफ डिबार की कार्रवाई की जाएगी। आयोग के उप सचिव सत्य प्रकाश की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आवेदन के समय अभ्यर्थियों की ओर से चयन से संबंधित सूचनाएं छिपाई जाती हैं अथवा गलत, भ्रामक एवं झूठी भरी जाती है, जिसका उनके पक्ष में प्रभाव पड़ता है। ऐसे अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कुछ अभ्यर्थी सीधी भर्ती के पदों के आवेदन के समय जहां अंकपत्र-प्रमाण पत्र नहीं लगते गलत जानकारी भरकर साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर हासिल कर लेते हैं। ऐसे अभ्यर्थी आवेदन में गलत जानकारी भरकर सही अभ्यर्थी के चयन का हक छीनते हैं। लगातार मिल रही इस प्रकार की शिकायतों को ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विज्ञापित पदों के सापेक्ष ऑफलाइन-ऑनलाइन आवेदन के समय अंकों को बढ़ा चढ़ाकर भरता है और अनिवार्य अर्हता न होेने पर भी उसे प्रदर्शित करता है, जो उसके पास नहीं हैं। यह अभ्यर्थी पूरी चयन प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ डिबार (प्रतिवारित) की कार्रवाई करेगा।