फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, पांच जिलों में 12 फरवरी को होगी परीक्षा

Mon, 30 Jan 2023 08:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 के लिए सोमवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए। प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को पांच जिलों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 के लिए सोमवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए। प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को पांच जिलों में आयोजित की जाएगी। पीसीएस जे के ३०३ पदों पर भर्ती होनी है। इनमें अनारक्षित (सामान्य वर्ग) के लिए १२३, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ८१, अनुचित जाति के लिए ६३, अनुसूचित जनजाति के लिए छह और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ३० पद आरक्षित हैं। क्षैतिज आरक्षण के तहत इनमें भूतपूर्व सैनिकों के १६, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित के छह, महिला के ६० एवं दिव्यांगजन के १२ पद हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इन पदों के लिए आयोग ने 10 जनवरी तक आवेदन लिए थे।

परीक्षा के लिए 79736 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। प्रारंभिक परीक्षा प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, आगरा एवं मेरठ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग के परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार तिवारी के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थियाें को प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियम तिथि एवं समय पर दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर आना है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में 30 मिनट पूर्व प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा में हाेगी निगेटिव मार्किंग

प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और गलत उत्तर पर निगेटिव मार्किंग होगी। पहला प्रश्नपत्र सामान्य ज्ञान का होगा, जो १५० अंकों का होगा। इसे हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। दूसरा प्रश्नपत्र विधि का होगा, जो दो घंटे का होगा और यह प्रश्नपत्र ३०० अंकों का होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें