फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी  अधिनियम और पूछे सिर्फ 12 सवाल, शामिल किए नौ अधिनियम और पूछे सिर्फ 12 सवाल

Mon, 13 Feb 2023 12:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 में सामान्य अध्ययन के पेपर ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। इस बार सामान्य अध्ययन के पाठ्यक्रम में नौ अधिनियम भी शामिल किए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2022 में सामान्य अध्ययन के पेपर ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। इस बार सामान्य अध्ययन के पाठ्यक्रम में नौ अधिनियम भी शामिल किए थे, लेकिन इनसे जुड़े सिर्फ 12 सवाल पूछे गए, जबकि अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि कम से कम 40 सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जिलों के 171 केंद्रों में रविवार को हुई पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा के लिए 79565 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 63 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पाली में सामान्य अध्ययन और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे की पाली में विधि की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में विधि के छात्र ही शामिल होते हैं, सो इस बार पाठ्यक्रम में नयापन लाने के लिए सामान्य अध्ययन के पेपर में नौ अधिनियमों को भी शामिल किया गया था।

इनमें दिव्यांगजन, महिलाओं, वृद्धजनों के अधिकारों से जुड़े अधिनियम आदि शामिल थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने इन अधिनियमों की तैयारी ठीक से की थी, लेकिन इनसे केवल 12 सवाल ही पूछे गए। प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ पवन तिवारी का कहना है कि आयोग का यह कदम स्वागतयोग्य है कि परीक्षा की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए सामान्य अध्ययन के पेपर में नौ अधिनियमों को शामिल किया गया, लेकिन पेपर में इन अधिनियमों से जुड़े प्रश्नों की संख्या काफी कम है।

परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए थे, जिनमें से केवल 12 प्रश्न ही नौ अधिनियमों से जुड़े हैं। इन सवालों की संख्या अधिक होनी चाहिए थी। विशेषज्ञों के अनुसार दूसरी पाली में हुई विधि की परीक्षा में अवधारणात्मक सवाल कम पूछे गए। ज्यादातर सवाल सेक्शन आधारित थे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने रटकर पढ़ाई की होगी, उन्हें दिक्कत नहीं होगी। मिलान करने वाले सवालों की संख्या भी अधिक थी। विशेषज्ञों के मुताबिक अवधारणात्मक सवालों की संख्या अधिक होनी चाहिए थी, ताकि अभ्यर्थी के ज्ञान का सही परीक्षण हो सके।
विज्ञापन

प्रयागराज में 67.42 फीसदी रही उपस्थिति

पीसीएस जे प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रयागराज में 15357 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा में 10430 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा में इनमें से 10354 अभ्यर्थी (67.42 फीसदी) उपस्थित रहे। यानी पहली पाली की परीक्षा देने के बाद 76 अभ्यिर्थियों ने दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी। वहीं, आगरा में सबसे कम 52.26 फीसदी उपस्थिति रही। गोरखपुर में 67.29 फीसदी, कानपुर में 66.45 फीसदी और मेरठ में 67.31 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें