झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से भेजे गए नोटिस में बजरंगबली को संबोधित करते हुए लिखा है कि आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य किलोमीटर में मकान बनाकर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इस नोटिस के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसका खर्च आपको ही देना होगा।
रेलवे ने कहा, संशोधित होगा नोटिस
सोशल मीडिया में बजरंगबली को भेजे गए नोटिस की कापी रविवार को वायरल होने के बाद एनसीआर प्रशासन में हड़कंप मच गया। नोटिस बनाने वाले लिपिक को भी अफसरों ने खूब खरी खोटी सुनाई। उसके खिलाफ कार्रवाई भी तय मानी जा रही है। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि लिपिक द्वारा त्रुटिवश मंदिर के मालिक की जगह बजरंगबली का नाम नोटिस में लिख गया। अब मंदिर मालिक के नाम संशेधित नोटिस जारी किया जाएगा।