इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को हजारों की संख्या में आवेदन मिले हैं, जिनमें से 483 अभ्यर्थियों के आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए है। इनमें किसी अभ्यर्थी की फोटो इतनी छोटी है कि प्रिंटिंग के लायक नहीं है। कई अभ्यर्थियों की फोटो बिना हस्ताक्षर के अपलोड कर दी गई हैं। तमाम अभ्यर्थियों की फोटो निर्धारित आकार में नहीं हैं तो कई अभ्यर्थियों की फोटो सही नहीं हैं। आयोग के उपसचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने सही फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा और न ही किसी प्रत्यावेदन पर विचार किया जाएगा।