फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : पीसीएस-2022 में एसडीएम के 39 पद, अब तक लगभग 200 पदों का मिला अधियाचन, जानें कब जारी होगा विज्ञापन

Thu, 24 Feb 2022 09:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शासन में नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी पत्र के अनुसार पीसीएस संवर्ग में सृजित पदों के सापेक्ष रिक्तियों की संख्या का निर्धारण करते हुए सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति के माध्यम से भर्ती के लिए अधियाचन प्रति वर्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को पीसीएस-2022 के लिए एसडीएम के 39 पदों का अधियाचन मिला है। पदों की संख्या अभी और बढ़ भी सकती है। आयोग जल्द ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर सकता है। आयोग के कैलेंडर में पीसीएस-2022 की प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष 12 जून को और मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से प्रस्तावित है।

विज्ञापन




शासन में नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी पत्र के अनुसार पीसीएस संवर्ग में सृजित पदों के सापेक्ष रिक्तियों की संख्या का निर्धारण करते हुए सीधी भर्ती एवं प्रोन्नति के माध्यम से भर्ती के लिए अधियाचन प्रति वर्ष उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाता है।



इसी आधार पर आयोग नियुक्ति/प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी करता है। इसी क्रम में वर्तमान चयन वर्ष 2021-22 के तहत डिप्टी कलेक्टर के पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से 39 रिक्तियों और प्रोन्नति के माध्यम से 73 रिक्तियों का अधियाचन 22 फरवरी को आयोग को प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन




इससे पूर्व आयोग को पीसीएस-2022 के तहत तकरीबन डेढ़ सौ पदों का अधियाचन मिल चुका है और डिप्टी कलेक्टर यानी एसडीए के 39 पदों का नया अधियाचन मिलने के बाद पदों की संख्या बढ़कर 200 के करीब पहुंच गई है।



आयोग के कैलेंडर में भर्ती परीक्षा 12 जून को प्रस्तावित है, सो आयोग जल्द ही पीसीएस-2022 का विज्ञापन जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही विज्ञापन जारी करने की तैयारी की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से विज्ञापन जारी नहीं हो सका है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीधी भर्ती के आवेदन में 147 अभ्यर्थियों ने की गलती
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सीधी भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत आवेदन करने में 147 अभ्यर्थियों ने गलती कर दी है। आयोग ने अभ्यर्थियों को एक अन्य अवसर प्रदान करते हुए पांच मार्च तक अपनी गलती सुधारने मौका दिया है।



आयोग ने 19 जनवरी 2022 को भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में खान अधिकारी के 16 पदों और यूनानी महाविद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रोफेसर एवं रीडर के एक-एक पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। अंतिम तिथि तक इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 1375 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए, जिनमें से 147 अभ्यर्थियों ने आवेदन में अपने हस्ताक्षर एवं फोटो अपलोड करने में गलती कर दी।



आयोग के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने फोटो एवं हस्ताक्षर पुन: अपलोड करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर पांच मार्च तक इसमें संशोधन कर सकते हैं। जिनके फोटो एवं हस्ताक्षर त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं, उनकी लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें