फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : स्टाफ नर्स प्रारंभिक परीक्षा में 2807 अभ्यर्थी सफल, 171 पदों पर होनी है भर्ती

Wed, 21 Feb 2024 12:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग के नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है लेकिन निर्धारित न्यूनतम अर्हता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण यह मानक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
uppsc interview - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2023 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। आयोग ने चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग में 1726 पदों पर भर्ती के लिए 3962 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।

विज्ञापन


आयोग के नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किए जाने का प्रावधान है लेकिन निर्धारित न्यूनतम अर्हता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण यह मानक पूरा नहीं हो सका। प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर महिला शाखा की मुख्य परीक्षा के लिए 1555 पदों के मुकाबले 2807 अभ्यर्थियों का सफल घोषित किया गया है। यह संख्या पदों के मुकाबले दो गुने से भी कम है।

वहीं, पुरुष शाखा के 171 पदों के मुकाबले 1155 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है, जो पदों की संख्या के सापेक्ष सात गुना से भी कम हैं। स्टाफ नर्स एलोपैथ (पुुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा 19 दिसंबर 2023 को प्रयागराज सहित प्रदेश के पांच जनपदों के 191 केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 89109 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 70850 परीक्षार्थी (79.5 फीसदी) शामिल हुए थे।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/कटऑफ अंक आदि की सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस संबंध में जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अलग से कोई प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें