जमुनापार क्षेत्र के बारा तहसील अंतर्गत जसरा विकास खण्ड के टिकरी तालुका कंजासा निवासी मुकेश पटेल पीसीएस परीक्षा 2023 में सफलता हासिल की है। उनको यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है। मुकेश के पिता राम बहादुर पटेल किसान व मां रीता पटेल गृहिणी हैं। उनका जेल सुप्रिटेंडेंट पद चयन हुआ है।
मुकेश पटेल की प्राथमिक शिक्षा मेवा लाल लक्ष्मी नारायण विद्यालय गौहनिया में हुई। हाईस्कूल ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कालेज जसरा तथा इंटर मीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज इलाहाबाद से पास किया। आईआईटी खड़गपुर से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल करने के बाद सिविल परीक्षा की तैयारी में जुट गए।
बड़े भाई रितेश कुमार पटेल कोल इण्डिया लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर व मझले भाई अभिषेक पटेल जिला न्यायालय में कार्यरत हैं। दिल्ली से फोन पर बात चीत में मुकेश पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरू जनों के मार्गदर्शन व माता - पिता व बडे़ भाई के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया है।
लोगों ने उनके चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसान परिवार के बेटे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मंच फूल चंद्र पटेल, वरिष्ठ साहित्य कार विजय चितौरी, शिक्षक व साहित्यकार लखन प्रतापगढ़ी, डाॅ. अमर बहादुर पटेल, दिनेश पटेल, मानसिंह, राम प्रकाश जायसवाल आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए मुकेश को बधााई दी है।