फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPHESC News : अशासकीय कॉलेजों को मिले 47 असिस्टेंट प्रोफेसर

Sat, 04 Jun 2022 09:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

असिस्टेंट प्रोफेसर सैन्य विज्ञान के अनारक्षित वर्ग के 23 पदों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पांच पदों पर भर्ती के लिए एक से चार जून तक आयोजित साक्षात्कार में 172 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
शिक्षक नौकरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को तीन विषयों में 47 असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने शनिवार को असिस्टेंट प्रोफेसर सैन्य विज्ञान के 42 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर एशियन कल्चर का एक पद और असिस्टेंट प्रोफेसर भूगर्भ विज्ञान के चार पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 

विज्ञापन



असिस्टेंट प्रोफेसर सैन्य विज्ञान के अनारक्षित वर्ग के 23 पदों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पांच पदों पर भर्ती के लिए एक से चार जून तक आयोजित साक्षात्कार में 172 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 158 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर एशियन कल्चर के एक अनारक्षित पद के लिए चार जून को हुए इंटरव्यू में बुलाए गए सभी तीन अभ्यर्थी शामिल हुए।

चार जून को हुआ था साक्षात्कार
असिस्टेंट प्रोफेसर भूगर्भ विज्ञान के चार पदों में एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और दो पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। चार जून को पूरे हुए साक्षात्कार में 13 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 11 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार औपबंधिक रूप से चयनित जिन अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के समय वांछित अभिलेख आयोग कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं, वे 25 जून तक अभिलेख आयोग में प्रस्तुत कर दें, वरना चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा और अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चयनितों के नाम

भूगर्भ विज्ञान - वैभव सिंह, राजन शुक्ला, शैलेंद्र कुमार चौधरी, अनंत ज्ञान पुंज
एशियन कल्चर- रिचा सिंह
सैन्य विज्ञान (टॉप टेन चयनित) - डॉ. आशीष विक्रम सिंह, कैलाश नाथ द्विवेदी, अग्नि प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार साहनी, प्रवीण सिंह, विनोद यादव, मोहम्मद आतिफ खान, अनुज कुमार जायसवाल, राकेश कुमार, अनुराग पांडेय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें