मेजा। बंद पड़ी मेजा कताई मिल की जमीन पर लघु उद्योग स्थापित करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को यूपीसीडा (उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के अफसर जमीन देखने पहुंचे।
मेजा पहाड़ी पर मेजा कताई मिल स्थापित थी। घाटे में चलने की वजह से वर्ष 1998 में उसे बंद कर दिया गया था। इधर, बंद पड़ी कताई मिल की बिल्डिंग को ध्वस्त कर जमीन को समतल कर दिया गया था। बताया जाता है कि इस जमीन पर यूपीसीडा टेक्सटाइल पार्क बनाने की कवायद में जुटा हुआ है।
गौरतलब हो कि 80 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मेजा पहाड़ी पर 175 एकड़ जमीन पर कताई मिल की स्थापना कराई थी। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिला था। श्रमिक नेता राम प्रताप पांडेय ने बताया कि कताई मिल को देखने यूपीसीडा के अधिकारी आए थे। संवाद