prayagraj news : spi camera
- फोटो : prayagraj
स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बॉडीवाल कैमरे युक्त वर्दी का प्रस्ताव जून में स्वीकृत किया गया। वर्दी में लगे कैमरे कैमरे इंट्रीग्रेडेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े होंगे। ऐसे में यदि किसी आंदोलन या भीड़भाड़ वाली जगह पर कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था के लिए चुनौती पैदा करता है या पुलिस पर हमला करता है तो उसकी पूरी हरकत कैमरे में कैद हो जाएगी।
prayagraj news : spi camera
- फोटो : prayagraj
साथ ही आईसीसीसी को भी इसकी सूचना पहुंच जाएगी। इन कैमरों की रेंज सीधे तो काफी दूर तक होगी ही, 180 डिग्री कोड़ तक ये सभी तरह की गतिविधियों को कैच करने में भी सक्षम होंगे। स्मार्ट सिटी के आईटी अफसर मणि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि आईसीसीसी में निगरानी टीम मौजूद रहेगी, जो इन कैमरों की मदद से पुलिस अफसरों तथा हर गतिविधि पर नजर रखेगी।
prayagraj news : spi camera
- फोटो : prayagraj
उन्होंने बताया कि बॉडीवाल कैमरे से युक्त वर्दी बनाने तथा इनके आईसीसीसी से नेटवर्किंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अक्तूबर तक काम पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने बताया कि यह काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इससे दंगा या हंगामा करने वालों की पहचान आसान होगी। साथ ही लोगों से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी नजर रखी जा सकेगी।
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के सदस्य भी पहनेंगे यह वर्दी
लड़कियों पर छींटाकशी या बदतमीजी करने वालों पर भी बॉडीवाल कैमरे की नजर होगी। पहले चरण में जिन 300 पुलिस कर्मियों को खुफिया कैमरे से लैस वर्दी देने का निर्णय लिया गया है उनमें एंटी रोमियो स्क्वायड टीम भी शामिल है।
prayagraj news : spi camera
- फोटो : prayagraj