हंडिया में जल्द तैनाती की उम्मीद
प्रयागराज में अभी सदर तहसील में न्यायिक कार्यों के लिए एक अतिरिक्त एसडीएम को न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। हंडिया में भी जल्द तैनाती की उम्मीद है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि इस बाबत कानूनी पहलुओं को देखा जा रहा है। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
प्रतियोगियाें के लिए बढ़ेंगे अवसर
तहसीलों में दो अफसरों की तैनाती के लिए एसडीएम या तहसीलदारों की संख्या बढ़ानी होगी। नियुक्ति विभाग ने एसडीएम के 73 पदों पर प्रोन्नति के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेज दिया है। इसके अलावा 39 नए पदों पर भर्ती के लिए भी अधियाचन भेजा है।
आयोग पीसीएस-2022 के माध्यम से ही 39 पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए विज्ञापन निकाला जा चुका है। ऐसे में तहसीलों में दो पीसीएस अफसरों की नियुक्ति पर मुहर लगने के बाद पीसीएस की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों के लिए भी अवसर बढे़ेंगे।