मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता के पूर्व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने लखनऊ में आगमन पर द कश्मीर फाइल्स टीम के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मुलाकात रविवार को लखनऊ में हुई। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, कलाकार अनुपम खेर, पल्लवी जोशी ने यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया। बाद में नंदी की मौजूदगी में ही टीम के सभी सदस्यों की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी हुई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से भेंट वार्ता के पूर्व कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने लखनऊ में आगमन पर द कश्मीर फाइल्स टीम के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुई त्रासदी की जिस हकीकत को वर्षों तक दबाया गया, अब वह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने आ रही है। जिसके बाद उन लोगों की बोलती बंद है गई है, जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुए उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार हैं।