अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए छात्र नहीं कर सकते आवेदन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2022 की बोर्ड परीक्षा में 2021 के हाईस्कूल और इंटर के प्रोन्नत छात्र ही बैठ सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र 20 नवंबर तक नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो 18 सितंबर से 06 अक्तूबर के बीच आयोजित अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। अंक सुधार के लिए 2022 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, सह अंकपत्र वर्ष 2021 का ही प्रदान किया जाएगा।