फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Vidhan Sabha 2022: डिप्टी सीएम केशव सहित कई मंत्रियों-दिग्गजों के भविष्य का आज होगा फैसला, सिद्धार्थनाथ और नंदी ने अखिलेश पर कसा तंज

Thu, 10 Mar 2022 10:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीट से दो मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता भी भाग्य आजमा रहे हैं। इस सूची में शहर पश्चिमी से भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह, दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि के नाम शामिल हैं। पड़ोसी जिले कौशाम्बी की सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। 
विज्ञापन
Prayagraj News : मतगणना स्थल मुंडेरा मंडी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में मतगणना के दौरान दो मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेताओं के रिजल्ट पर भी नजर रहेगी। बृहस्पतिवार को आने वाले रिजल्ट से तय होगा कि पार्टी एवं सरकार में इनकी भूमिका क्या बनने जा रही है। पड़ोसी जिले कौशाम्बी की सिराथू सीट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा भी दांव पर है।

विज्ञापन


सपा से कड़ी टक्कर की बात कही जा रही है। सूबे की हॉट सीट सिराथू से भाजपा प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सपा से पल्लवी पटेल, बसपा के मुंसब अली उस्मानी तथा कांग्रेस से सीमा देवी समेत 18 उम्मीदवार हैं।

प्रयागराज की 12 विधानसभा सीट से दो मंत्रियों, पूर्व मंत्रियों समेत कई दिग्गज नेता भी भाग्य आजमा रहे हैं। इस सूची में शहर पश्चिमी से भाजपा के सिद्धार्थनाथ सिंह, दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि के नाम शामिल हैं। इनके अलावा करछना सपा उम्मीदवार उज्जवल रमण सिंह, उत्तरी से कांग्रेस के अनुग्रह नारायण सिंह को मिले मतों पर भी शहरियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन


सिर्फ एक क्लिक पर जानें हर विधानसभा सीट का नतीजा

अनुग्रह नारायण चुनाव जीतते हैं तो वह विधानसभा में चौथी बार पहुंचेंगे। वहीं नंद गोपाल गुप्ता एवं उज्जवल रमण सिंह तीसरी बार विधानसभा में पहुंचेंगे। भाजपा की सरकार बनती है तो नंदी तथा सपा में उज्जवल रमण सिंह का मंत्री बनना भी तय माना जा रहा है।

सपा की जीत केलिए चढ़ाई चादर
विधानसभा चुनाव में सपा की जीत तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने न्याय मार्ग परेड मैदान स्थित हजरत मख्दूम ऊर्फ चौदहों पीर बाबा के आस्ताने पर चादर चढ़ाई  और दुआ मांगी। इस दौरान तारिक सईद अज्जू, अज्म सईद, सै.मो.अस्करी, जामिन हसन, बलवीर पाल आदि शामिल रहे।

नंदी ने कहा, एग्जिट पोल के नतीजे देखकर बौखला गए हैं अखिलेश 
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को मुट्टीगंज स्थित अपने चुनाव कार्यालय में विपक्ष द्वारा ईवीएम की सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे सवाल एवं हंगामे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। नंदी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन का जनादेश सर्वोच्च होता है, लेकिन एग्जिट पोल में अपनी पराजय देखकर अखिलेश यादव बौखला गए हैं। वह पूरी चुनावी प्रक्रिया को ही कोस रहे हैं। इसी वजह से वह अपने कार्यकर्ताओं को भी लगातार उकसा रहे हैं।

नंदी ने कहा कि वर्ष 2017 की तरह इस बार भी जनता गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों का सफाया कर देगी। उधर, अपने चुनाव कार्यालय में बने मीटिंग हॉल का भी नंदी ने बुधवार को उद्घाटन किया। यहां उन्होंने  शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मतगणना अभिकर्ताओं को जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजू पाठक, बृजेश मिश्र, गिरिजेश मिश्र, अनिल केसरवानी, पदुम जायसवाल, केएस अवस्थी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

मुंगेरी लाल की तरह सपने ही देखते रह जाएंगे अखिलेश : सिद्धार्थ नाथ 

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपने राजापुर स्थित आवास पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा कि अखिलेश यादव सपने जरूर देखें, लेकिन उनके सभी सपने मुंगेरी लाल के सपने की तरह ही रह जाएंगे। वह अभी एक रात और सपना देख लें। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद वह ईवीएम का राग अलापना शुरू कर देंगे।

राजापुर स्थित आवास पर शहर पश्चिम विधानसभा के मतगणना अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि जनता का आशीर्वाद इस बार भी भाजपा को मिल रहा है। अब हम सभी को अनुशासित तरीके से काउंटिंग को जीत के साथ संपन्न करवाना है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मतगणना प्रशिक्षण के दौरान मतगणना की बारीकियों से रूबरू कराते हुए हर पहलुओं पर प्रकाश डाला।

कहा कि जहां कहीं भी गड़बड़ी  समझ में आए तुरंत मतगणना अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई जाए। जब तक मतगणना खत्म न हो तब तक मतगणना अभिकर्ता वहां डटे रहे। इस अवसर पर  महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा के लिए शुभ हैं।

मतगणना में नजर न चुकने पाए। इस दौरान राघवेंद्र नाथ सिंह, पार्षद अखिलेश सिंह, राजेश कुशवाहा, दयाशंकर पाठक, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर मिंटो पार्क स्थित पूर्व विधायक अशोक बाजेपयी के आवास पर विधायक हर्ष बाजपेयी की मतगणना अभिकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक में मतगणना को लेकर हर्ष ने तमाम टिप्स अभिकर्ताओं को दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें