भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों समेत 33 ने नहीं दिया हिसाब
विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को तीसरे चरण के खर्च का विवरण शुक्रवार को जमा करना था लेकिन कुल 169 में से 33 नहीं पहुंचे। विवरण न देने वालों में करछना से भाजपा प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद, कांग्रेस की रिंकी पटेल, सोरांव से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार पासी भी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के भी दो उम्मीदवारों ने खर्च का विवरण नहीं दिया है।