प्रदेश स्तर पर माध्यमिक विद्यालयों के 2250 विद्यार्थियों ने दिया टेस्ट
इस अभिक्षमता परीक्षण टेस्ट के लिए प्रदेश स्तर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत 2250 विद्यार्थियों का चयन किया गया। टेस्ट की सफलता के बाद इसको लागू करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
सीबीएससी बोर्ड और एनसीईआरटी ने मिलकर बनाया है टेस्ट
सीबीएसई और एनसीईआरटी ने मिलकर कक्षा नौ और 10 के छात्रों के लिए ‘तमन्ना’ नाम का योग्यता परीक्षण टेस्ट बनाया है। यह परीक्षण छात्रों को अपनी क्षमताओं और योग्यताओं का पता लगाने और उचित कॅरिअर विकल्प चुनने में मदद करता है।
विद्यार्थी अपने कॅरिअर से संबंधित निर्णय सुगमतापूर्वक ले सकें, साथ ही शिक्षा से संबंधित विभिन्न हितकारक भी इसके लिए सुझाव प्रदान कर सकें। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मनोविज्ञान एवं निर्देशन विभाग मनोविज्ञानशाला प्रयागराज द्वारा परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अभिक्षमता परीक्षण टेस्ट की संरचना की गई है। - ऊषा चंद्रा, निदेशक, मनोविज्ञानशाला, प्रयागराज