नकल कराते मिले केंद्र व्यवस्थापक, कक्षनिरीक्षकों के पास मिला मोबाइल
जिले में सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली पाली के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) नरेंद्र शर्मा ने श्रीमती लक्ष्मी कुमारी सुरेश चंद्र जायसवाल इंटर कालेज धोबहा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र जायसवाल नकल कराते मिले। साथ ही विद्यालय में कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात आलोक कुमार, दिनेश कुमार, अच्छेलाल और अंशुमान सिंह के पास मोबाइल पाया गया। जबकि केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा किसी के पास मोबाइल प्रतिबंधित है।
इस पर सचल दल प्रभारी ने सभी के खिलाफ नकल निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनकी जगह राजकीय इंटर कालेज प्रयागराज के प्रवक्ता रूपचंद्र गौतम को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। साथ ही वाह्य केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदारी नेशनल इंटर कालेज हंडिया के प्रवक्ता राजेश कुमार तिवारी को दी गई है।
परीक्षा के दौरान केंद्र से गायब वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के निलंबन की संस्तुति
शिव इंटर कालेज, कटहरा के सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार की ड्यूटी श्रीमती लक्ष्मी कुमारी सुरेश चंद्र जायसवाल इंटर कालेज धोबहा में वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में लगाई गई थी। सोमवार को डीआइओएस द्वितीय ने केंद्र का निरीक्षण किया तो वह लापता मिले। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक दिन ड्यूटी पर आने के बाद से फिर आए ही नहीं। इस घोर लापरवाही पर डीआइओएस ने तत्काल प्रभाव से निलंबन और अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की।
जिले में हाईस्कूल विज्ञान में 8559 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
पंजीकृत रहे इसमें से 8559 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 85026 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में इंटर मीडिएट के मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र तर्क शास्त्र की परीक्षा के लिए कुल 8883 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 642 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर में जीव विज्ञान और गणित विषय के लिए कुल 60041 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 56104 ने परीक्षा थी। 3937 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कहीं से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।