फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड सचिव ने नौवीं, ग्यारहवीं परीक्षा के बारे में मांगी जानकारी

Sat, 22 May 2021 10:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • जिला विद्यालय निरीक्षकों को 22 मई तक बोर्ड कार्यालय को भेजनी है सूचना
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड सचिव ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से शैक्षिक सत्र 2020-21 में माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षाफल की जानकारी मांगी है। सचिव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि नौवीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षाएं एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार फरवरी 2021 के तीसरे एवं चतुर्थ सप्ताह में निर्धारित थीं।
विज्ञापन


नौवीं-ग्यारहवीं की परीक्षाओं के बारे में बोर्ड सचिव ने 22 मई 2021 तक प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से जानकारी मांगी है। सचिव की ओर से भेजे गए पत्र में मंडल, जनपद के विद्यालयों के नौवीं एवं ग्यारहवीं की परीक्षा जानकारी मांगी है। सचिव ने जिन विद्यालयों में परीक्षा हुई और जहां परीक्षा नहीं हुई, उसका अलग-अलग विवरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें