फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: इस बार खास होगा अंकपत्र... कटेंगे न फटेंगे, लेमिनेशन की भी नहीं होगी जरूरत

Fri, 25 Apr 2025 10:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

अंकपत्र पर एक विशेष प्रकार की स्याही का इस्तेमाल किया गया है, ताकि चाय, काफी या कोई भी पेय पदार्थ, सब्जी आदि गिरने के बाद भी खराब न हो और कपड़े से पोछते ही वह साफ हो जाए।
विज्ञापन
UP Board Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को दिए जाने वाले अंकपत्र सह प्रमाणपत्र खास होंगे। यह न तो कटेंगे और न ही फटेंगे। इस पर छिपा लोगो धूप पड़ते ही नजर आने लगेगा और छांव में आते ही गायब हो जाएगा। अंकपत्र सह प्रमाणपत्र के वितरण में अभी एक माह का वक्त लगेगा।

विज्ञापन

अंकपत्र पर एक विशेष प्रकार की स्याही का इस्तेमाल किया गया है, ताकि चाय, काफी या कोई भी पेय पदार्थ, सब्जी आदि गिरने के बाद भी खराब न हो और कपड़े से पोछते ही वह साफ हो जाए। अंकपत्र ऐसे कागज पर छपवाया गया है, जो आसानी से फटेगा नहीं। अंकपत्र पर लेमिनेशन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसकी एक विशेषता यह भी है कि अंकपत्र के नीचे पट्टी पर डिजाइन बनी है लेकिन फोटोकॉपी कराने पर अंकपत्र की छायाप्रति में नीचे बनी पट्टी पर डिजाइन नजर नहीं आएगी और पट्टी पर जगह-जगह ‘कॉपी’ लिखा हुआ दिखने लगेगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि अंकपत्र सह प्रमाणपत्र के वितरण में एक माह का वक्त लगेगा। विद्यार्थियों को अंकपत्र स्कूलों से वितरित किए जाएंगे।

यूपी बोर्ड में 30 तक छुट्टी, बाद में खुलेगा ग्रीवांस सेल
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद यूपी बोर्ड में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। दरअसल, हर साल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद यूपी बोर्ड कार्यालय में तीन दिनों का अवकाश घोषित किया जाता है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक छुट्टी रहेगी और बृहस्पतिवार (एक मई) से बोर्ड कार्यालय खुल जाएगा।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कार्यालय खुलते ही ग्रीवांस सेल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। हालांकि, लगातार तीसरे साल किसी भी परीक्षार्थी का परिणाम अपूर्ण नहीं है। पूर्व के वर्षों में अपूर्ण परिणाम रहने के कारण परीक्षार्थी महीनों जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लेकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों तक चक्कर लगाते रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें