फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बेटियों ने मारी बाजी, छात्रों के मुकाबले ज्यादा रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

Sat, 27 Jun 2020 04:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज में बेटियों ने बाजी मारी। दोनों ही रिजल्ट में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। वहीं, पिछले साल के मुकाबले इस बार प्रयागराज का यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परिणाम का परिणाम बेहतर रहा। इस साल हाईस्कूल में प्रयागराज का रिजल्ट 82.74 फीसदी और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 65.42 फीसदी रहा।
विज्ञापन


पिछले साल हाईस्कूल में प्रयागराज का रिजल्ट 75.37 फीसदी और इंटरमीडिएट में 62.28 फीसदी था। यानी इस बार हाईस्कूल में जहां 7.37 फीसदी अतिरिक्त परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, वहीं इंटरमीडिएट का परिणाम भी पिछले साल के मुकाबले 3.14 फीसदी अधिक रहा। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रयागराज से एक लाख 447 विद्यार्थी (5672 छात्र एवं 43875 छात्राएं) पंजीकृत थे। 98 हजार 54 विद्यार्थी (55218 छात्र एवं 42836) परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 64147 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए, जिनमें 33120 छात्र (59.98 फीसदी) एवं 31027 छात्राएं (72.43 फीसदी) शामिल हैं।



वहीं, यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए प्रयागराज से एक लाख आठ हजार 990 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 58869 छात्र और 50121 छात्राएं हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों में से 52154 छात्र और 46677 छात्राएं यानी कुल 98 हजार 831 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 81 हजार 770 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जिनमें 41711 छात्र (79.98 फीसदी) और 40059 छात्राएं (85.82 फीसदी) शामिल हैं। इस तरह हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें