फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने शुरू की नए शैक्षिक सत्र की तैयारी

विज्ञापन
UP Board preparing for new session 2020-21
विज्ञापन
-नौवीं, ग्यारहवीं के अग्रिम पंजीकरण एवं दसवीं, बारहवीं के बोर्ड परीक्षा फार्म पर निर्णय जल्द
विज्ञापन

प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम सफलता पूर्वक जारी करने के बाद अब बोर्ड ने 2020-21 शैक्षिक सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों के अग्रिम पंजीकरण और यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए दसवीं और बारहवीं के परीक्षा फार्म भरे जाने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि शासन की अनुमति मिलते ही तिथि तय कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अबकी बार कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी से पंजीकरण और बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ सकती है। उनका कहना है कि शासन से अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट के आवेदन तिथि के संबंध में शासन से अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें