फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : पहली बार क्षेत्रीय कार्यालयों में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, हो सकेगी केंद्रों की सही निगरानी

Fri, 12 Jan 2024 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रों व प्रश्नपत्रों के रखरखाव की ऑनलाइन निगरानी के लिए अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक, शिविर कार्यालय और लखनऊ में कंट्रोलरूम स्थापित किए जाते थे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में मुख्यालय की तर्ज पर कमांड एंड कंट्रोल केंद्र स्थापित कर दिए हैं। इससे इनके अंतर्गत आने वाले जिलों के केंद्रों की सही से निगरानी की जा सकेगी। केंद्रों व प्रश्नपत्रों के रखरखाव की ऑनलाइन निगरानी के लिए अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक, शिविर कार्यालय और लखनऊ में कंट्रोलरूम स्थापित किए जाते थे। वहीं, इस बार बोर्ड ने सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में एक कमांड एंड कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके जरिये केंद्रों के डीवीआर के आईपी एड्रेस से लिंक करके उनकी 24 घंटे निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर देंगे केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण

यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 10 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित किया गया है। दो-दो मास्टर ट्रेनर 21 से 25 जनवरी के बीच जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से भेजे गए तीन-तीन केंद्र व्यवस्थापकों को क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षित करेंगे।

इसके बाद यह केंद्र व्यवस्थापक 26 से दो फरवरी के बीच सभी केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण का पर्यवेक्षण क्षेत्रीय कार्यालयों में तैनात अधिकारी करेंगे। इस दौरान केंद्रों पर स्थापित स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले जाने का समय, प्रश्नपत्रों के वितरण व अवशेष प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में अलग रखने के सही तरीकों आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें