जिले के 12 विद्यालय हैं डिबार
सचिव यूपी बोर्ड की ओर जारी सूची में डिबार विद्यालयों की सूची के साथ कब से कब तक के लिए परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाना है, डिबार घोषित किए जाने की वजह भी दी गई है। जारी सूची में प्रयागराज में 12, प्रतापगढ़ के 03, कौशांबी के 04 विद्यालय ब्लैकलिस्टेड हैं। इसके अलावा प्रदेश में अलीगढ़, कुशीनगर, बलिया, आगरा में डिबार किए गए विद्यालयों की संख्या अधिक है।
जिले में 250 से अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी
प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए जिले में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर आपत्तियां ली जा रही हैं। बृहस्पतिवार को आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि थी। देरशाम तक लगभग 360 से अधिक आपत्तियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में दर्ज की जा चुकी हैं। अभी यह संख्या बढ़ सकती है। इसमें सबसे अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्रों की दूरी को लेकर है।
आरोप है कि उनके विद्यालय के परीक्षा केंद्र 20 से 25 किलोमीटर तक दूर बनाए गए हैं। इसके अलावा शहर के एक छोर से दूसरे छोर पर केंद्र बनाए जाने से रास्ते में जाम की समस्या का भी हवाला दिया गया है। वहीं कुछ विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है कि उनके विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में हैं जबकि केंद्र शहर में बना दिया गया है। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर में लगभग 2 लाख 10 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए कुल 299 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है।