फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023: परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 28 तक देना होगा जियो लोकेशन

Mon, 24 Oct 2022 02:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए दो स्कूलों के बीच की दूरी का निर्धारण करने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से स्कूल परिसर से जियो लोकेेशन अपडेट करना होता है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारियों में जुट गया है। केंद्र निर्धारण की गाइड लाइन जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 अक्तूबर डीआईओएस की ओर से गठित समिति को स्कूलों के बीच की दूरी संबंधी जानकारी जियो लोकेशन अपलोड करना है। 

विज्ञापन



यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए दो स्कूलों के बीच की दूरी का निर्धारण करने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से स्कूल परिसर से जियो लोकेेशन अपडेट करना होता है। 28 अक्तूबर तक डीआईओएस की समिति जियो लोकेशन अपडेट करेगी। जियो लोकेशन और अन्य आाधरभूत सूचनाओं के बोर्ड की बेवसाइट पर अपलोड होने के बाद इसका जिलाधिकारी की ओर से गठित समिति इसका भौतिक सत्यापन करेगी।  


जिलाधिकारी की समिति को इस सूचना को 18 नवंबर तक इसका सत्यापन करेगी। बोर्ड की ओर से केंद्र निर्धारण के लिए अंतिम सात जनवरी निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए 32 की ड्यूटी लगाई गई है। निर्धारित तिथि तक जियो लोकेशन अपडेट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें