बोर्ड समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में 28 तक रहेगा अवकाश
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड मुख्यालय समेत सभी क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में 26 अप्रैल से 28 मई तक अवकाश होगा। इस संबंध में सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में निर्देश जारी कर दिया गया है। अवकाश दिवसों में परीक्षार्थी और अभिभावक परिषद कार्यालय में संपर्क न करें।