फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जिले में केंद्रों पर आईं 524 आपत्तियां सबसे अधिक 351 आपत्तियां केंद्रों की दूरी को लेकर

Mon, 19 Dec 2022 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिले में निर्धारित 296 केंद्रों के सापेक्ष कुुल 524 आपत्तियां आई हैं। सबसे अधिक आपत्तियां केंद्रों की दूरी को लेकर है। कुल 351 आपत्तियां ऐसी हैं, जो केंद्रों को लेकर हैं। 126 स्कूलों ने केंद्र न बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। मंगलवार को जिला स्तर पर केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिले में 296 केंद्र बनाए गए हैं। 15 दिसंबर तक निर्धारित केंद्रों पर आपत्तियां ली गईं थीं। अब आपत्तियों का निस्तारण कर केंद्रों की अंतिम सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। 15 विद्यालयों ने अपने यहां केंद्र न बनाए जाने को लेकर आवेदन किया है। 

विज्ञापन



जिले में निर्धारित 296 केंद्रों के सापेक्ष कुुल 524 आपत्तियां आई हैं। सबसे अधिक आपत्तियां केंद्रों की दूरी को लेकर है। कुल 351 आपत्तियां ऐसी हैं, जो केंद्रों को लेकर हैं। 126 स्कूलों ने केंद्र न बनाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। 25 विद्यालयों ने कहा कि उनके यहां अधिक विद्यार्थियों का केंद्र बना दिया गया है, जबकि उनकी क्षमता कम है। 15 विद्यालयों ने इस बात के लिए आवेदन किया है कि उनके यहां केंद्र न बनाया जाए।


वे बोर्ड के मानक के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पिछले साल की अपेक्षा दस हजार अधिक विद्यार्थी जिले में पंजीकृत हैं। दसवीं में 107909 और बारहवीं में 101199 विद्यार्थी यानी कुल 2, 09, 108 विद्यार्थी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि निर्धारित केंद्रों पर आई आपत्तियों को निस्तारित किया जा रहा है। अब जिलाधिकारी की बैठक के बाद केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें