फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result 2022 : हाईस्कूल में 92.23, इंटर में 70.83 जेल बंदी उत्तीर्ण

Sat, 18 Jun 2022 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईस्कूल की परीक्षा में बंदियों का रिजल्ट 92.23 फीसदी रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में 103 बंदी शामिल हुए थे। इनमें से 95 उत्तीर्ण रहे। परीक्षा में तीन महिला बंदी भी शामिल हुईं थीं और सभी सफल रहीं। गाजियाबाद में सबसे अधिक 33 बंदी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
कैदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल बंदियों का परिणाम 70.83 फीसदी रहा। प्रदेश में एक महिला समेत कुल 96 कैदी परीक्षा में शामिल हुए थेे। इनमें से 68 बंदी उत्तीर्ण रहे। हालांकि, परीक्षा में शामिल एक मात्र महिला बंदी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकी। सबसे अधिक गाजियाबाद में 25 बंदी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से सभी उत्तीर्ण रहे। बरेली के 15 में से 13, लखनऊ के 13 में से सात, फिरोजाबाद के 11 में से 10 बंदी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे।

विज्ञापन



वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में बंदियों का रिजल्ट 92.23 फीसदी रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में 103 बंदी शामिल हुए थे। इनमें से 95 उत्तीर्ण रहे। परीक्षा में तीन महिला बंदी भी शामिल हुईं थीं और सभी सफल रहीं। गाजियाबाद में सबसे अधिक 33 बंदी शामिल हुए थे, जिनमें से 31 सफल रहे। फिरोजाबाद में 28 बंदी परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल रहे। बरेली में भी 10 बंदी परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें