फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 वीं, 12 वीं बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की तिथि 16 तक बढ़ाई

Wed, 14 Oct 2020 11:50 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा-2021 के लिए आवेदन की तिथि 16 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रधानाचार्य दसवीं एवं बारहवीं के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क 16 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं। प्रधानाचार्यों को कहा गया है कि ट्रेजरी में जमा किए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण को बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर 16 अक्तूबर मध्य रात्रि तक ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


जारी सूचना के मुताबिक ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरण में 17 से 25 अक्तूबर के बीच जांच के बाद संशोधित किया जा सकता है। आवेदन में संशोधन किया जाएगा, कोई नई जानकारी नहीं स्वीकार की जाएगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के बाद से उम्मीद थी कि शासन के निर्देश पर आवेदन की तिथि बढ़ सकती है। इस बारे में अमर उजाला अखबार ने संभावना भी जताई थी। बोर्ड ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर परीक्षार्थियों के हित में निर्णय लिया है।

नौवी-ग्यारहवीं के भी अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ सकती है
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ने के बाद अब एक बार फिर से नौवीं एवं ग्यारहवीं के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ सकती है। 9वीं, 11वीं में इस बार छात्रों की संख्या में चार लाख की कमी आई है, ऐसे में उम्मीद है कि तिथि बढ़ाए जाने के बाद छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें