फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bar Council : प्रयागराज के वोटों की गिनती जारी, देवेंद्र मिश्र नगरहा सबसे आगे

Thu, 02 Jul 2026 07:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव की मतगणना में बुधवार को भी प्रयागराज के ही वोटों की गिनती हुई। कुल 2796 वोट गिने गए और इनमें 158 अवैध रहे। वैध घोषित 2638 में 303 मतों के साथ गृह जनपद में देवेंद्र मिश्र नगरहा सबसे आगे रहे।
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव की मतगणना में बुधवार को भी प्रयागराज के ही वोटों की गिनती हुई। कुल 2796 वोट गिने गए और इनमें 158 अवैध रहे। वैध घोषित 2638 में 303 मतों के साथ गृह जनपद में देवेंद्र मिश्र नगरहा सबसे आगे रहे। वहीं, अजय यादव और देवेश कुमार शुक्ल 132-132 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। पांचूराम मौर्य 107 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


अमरेंद्र नाथ सिंह 97 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। अतुल कुमार द्विवेदी 92 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। अब तक गिने गए कुल 1,41,416 वैध मतों में कौंसिल के निवर्तमान उपाध्यक्ष कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 3923 मतों के साथ 333 प्रत्याशियों में शीर्ष पर हैं। निवर्तमान अध्यक्ष शिवकिशोर गौर (बुलंदशहर) 3436 मतों के साथ दूसरे स्थान पर और लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 3364 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें