फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव : जनता की राय से तैयार हो रहा कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र

Sat, 18 Sep 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने शहर की झुग्गी झोपड़ियों का दौरा करके समस्याओं को सुना और शहर की प्रमुख समस्याओं को भी देखा। 
विज्ञापन
Prayagraj News : दारागंज स्थित मलिन बस्ती में लोगों की समस्या सुनने के दौरान मांगों का ज्ञापन लेते वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोषणापत्र कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाएगा, इसके लिए जन-जन से राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारी समय से पहले ही पूरी कर लेेगी और उसी के बूते ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन


सलमान खुर्शीद शनिवार सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों, व्यापारी, छात्रों, अधिवक्ताओं, आशा बहुओं, कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इसके बाद वह मीडिया से मुखाबित हुए और विस चुनावों के लिए कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा की।

Trending Videos

Prayagraj News : सलमान खुर्शीद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। - फोटो : प्रयागराज
कहा कि चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए वह यूपी के कई जिलों में जा चुके हैं। अभी कई जिले बाकी हैं, जहां वे जाएंगे और लोगों की राय लेंगे। जनता के सुझावों के आधार पर ही घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खांडे, प्रभारी सचिव राघवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, अभय अवस्थी, प्रभारी महासचिव मकसूद खान, किशोर वार्ष्णेय, वसीम अंसारी, संजय तिवारी, पार्षद मुकुंद तिवारी, अल्पना निषाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

Prayagraj News : सलमान खुर्शीद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। - फोटो : प्रयागराज
सागर पेशा से जुड़े लोगों की समस्याएं खत्म होंगी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद सेना की भूमि पर अस्थायी तौर पर रह रहे सागर पेशा के लोगों से भी मिले। उन्होंने कहा कि यदि अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली और वह सत्ता में आई तो उनकी समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा।

चुनावी घोषणापत्र में होगा बांध एक मुद्दा 
कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में बख्शीबांध को और विस्तार देने का मुद्दा भी शामिल होगा। सलमान खुर्शीद ने पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के कहने पर बांध बख्शी बांध पर गए और वहां पर छोटा बघाड़ा, बड़ा बघाड़ा बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। पूर्व विधायक ने बताया कि पूर्व में यहां बांध को और विस्तार रूप दिए जाने पर शासन की ओर से सहमति बन गई थी लेकिन बीजेपी ने उसे टाल दिया है। इसके चलते बांध और विस्तारित रूप नहीं ले सका। यह स्थानीय मुद्दा है और लाखों लोगों की परेशानी है। सलमान खुर्शीद ने इस मुद्दें को घोषणा पत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया। बाद में पार्षद मुकुंद तिवारी ने भी इस मामले में अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें