Prayagraj News : मनीष सिसोदिया, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री। प्रयागराज के राजर्षि टंडन मंडपम में बोलते हुए।
- फोटो : प्रयागराज
दिल्ली के डिप्टी ने मौजूदा शिक्षा-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यूपी को पीछे धकेल दिया गया है। फीस के नाम पर जनता की कमाई प्राइवेट स्कूल लूट ले रहे हैं। जबकि दिल्ली में सरकारी स्कूलों की सुविधाएं और पढ़ाई दोनों की प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हो गई हैं। अब सरकारी स्कूलों में बिना कोचिंग के ही पढ़ने वाले छात्र नीट, जेईई में सफलता हासिल कर डॉक्टर-इंजीनिर बन रहे हैं।
Prayagraj News : मनीष सिसोदिया, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री। प्रयागराज के राजर्षि टंडन मंडपम में बोलते हुए।
- फोटो : प्रयागराज
शिक्षा व्यवस्था चौपट होने की वजह से ही यूपी काफी पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार शिक्षा का बजट लगातार घटा रही है। पहले यूपी में शिक्षा का बजट 17 फीसदी था जो अब घटकर 13 फीसदी ही रह गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में प्राइमरी स्कूलों के भवन जर्जर हालात में हैं। शिक्षकों की कमी है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के स्कूलों में हैप्पीनेस और देशभक्ति पाट्यक्रम लागू किए गए हैं। इस वजह से बेहतर संसाधनों वाले स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा के साथ ही छात्रों को संस्कार भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो यूपी में शिक्षा का बजट 13 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा। पांच सालों में राज्य के सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा अच्छे बना दिए जाएंगे। शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भर दिया जाएगा।
Prayagraj News : मनीष सिसोदिया के कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : प्रयागराज
शिक्षा के लिए आम आदमी पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को उन्होंने साझा किया। कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी जिस देश जो कभी विश्व गुरु,सोने की चिड़िया जैसे विशेषणों से नवाजा जाता था। जिस धरती की कोख में अकूत खनिज संपदा का भंडार पड़ा है। वह आज भी विकाससील देश की ही श्रेणी में गिना जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह , प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, अलताफ अहमद, महानगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा, नितिन पटेल, सर्वेश यादव, वंशराज दुबे, विनय पटेल, इमरान पामेला, मोहम्मद कादिर, सुष्मिता राघव, विशाल यादव, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्र, प्रदेश सचिव विकाश पटेल, आदर्श कुशवाहा, महिला प्रदेश महासचिव सुल्ताना हनीफ, सानिया मिर्जा, महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह, आशुतोष मिश्रा समेत तमाम नेता मौजूद थे।
Prayagraj News : मनीष सिसोदिया, उप मुख्यमंत्री दिल्ली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
- फोटो : प्रयागराज