फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up assembly election 2022 : कई दिनों के मंथन के बाद सपा ने तय किए प्रत्याशियों के नाम

Mon, 17 Jan 2022 02:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटे हैं। प्रत्येक सीट से कई दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इनके नामों पर कई दिनों से मंथन चल रहा था। आधा दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करके हाईकमान को सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। शीघ्र ही नामों की घोषणा हो जाएगी। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटे हैं। प्रत्येक सीट से कई दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। इनके नामों पर कई दिनों से मंथन चल रहा था।

आधा दर्जन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करके हाईकमान को सूची भेज दी गई है। माना जा रहा है कि 26 जनवरी तक पार्टी नेतृत्व से इन नामों को हरी झंडी दे दी जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव का कहना है कि किस सीट से किसे टिकट मिलेगा यह पार्टी नेतृत्व ही तय करेगा। 

Trending Videos
विज्ञापन

आप, कांग्रेस और जनसत्ता दल ने कई सीटों पर घोषित कर दिए हैं उम्मीदवार
सूत्रों के अनुसार जिन विधानसभा सीटों के नाम पार्टी को भेजे गए हैं उनमें शहर के अलावा गंगापार और यमुनापार की कुछ सीटें शामिल हैं। प्रयागराज में पांचवें चरण में मतदान होना है। रविवार को आम आदमी पार्टी और राजाभैया की जनसत्तादल लोकतांत्रिक की ओर से भी कुछ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। बसपा और कांग्रेस ने अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें