रीता ने कहा- वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगी
रीता ने कहा कि उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को भी यह बात बता दी है । रीता के मुताबिक पार्टी के एक परिवार एक टिकट के नियम का समर्थन करती हैं। पार्टी ने नियम बनाया है कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में अगर मेरे बेटे को लखनऊ कैंट से टिकट मिलता है, तो मैं सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।
मैं 2024 में लोकसभा चुनाव भी नहीं लडूंगी। रीता के अनुसार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ही उन्होंने तय किया था कि वह उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में ही है और भाजपा में ही रहेंगी।
उधर प्रयागराज जिले की फूलपुर संसदीय सीट के सांसद केसरी देवी पटेल भी अपने पुत्र दीपक पटेल को करछना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दीपक इस सीट से एक बार पहले भी बसपा के टिकट पर विधायक बन चुके हैं।