फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up assembly election 2022 : विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में 78 दावेदार आए सामने

Mon, 11 Oct 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : कांग्रेस। लोगो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। जिले से कुल 78 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने आवेदन पत्र जिले की कार्यकारिणी को सौंपे हैं तो कुछ ने राज्य कार्यकारिणी के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है। सबसे अधिक आवेदन फूलपुर और कोरांव विधानसभा सीट के लिए किए गए हैं। इन दोनों सीटों ने 10-10 लोगों ने दावेदारी की है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जल्द से जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है।

शहर उत्तरी से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का नाम तीन हफ्ते पहले ही घोषित हो चुका है। पार्टी ने बाकी सीटों के लिए 25 सितंबर से दावेदारों से आवेदन मांगे थे। रविवार को दावेदारी का अंतिम दिन था।
विज्ञापन


पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक कुल 78 दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। ये सभी लोग पार्टी के कैडर से जुड़े हैं। गंगापार
अध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि गंगापार की पांच विधानसभा सीटों के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक आवेदन फूलपुर विधानसभा सीट के लिए आए हैं। यहां कुल 10 लोगों ने दावेदारी की है।

इसके अलावा उनके पास सोरांव से सात, प्रतापपुर से तीन, हंडिया से चार, फाफामऊ से पांच दावेदारों के आवेदन आए हैं। छह लोगों ने प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। यमुनापार के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि यमुनापार की चार विधानसभा सीटों के लिए 31 दावेदार सामने आए हैं। इसमें कोरांव से 10, बारा से पांच, करछना से सात और मेजा से छह लोगों ने दावेदारी की है। 

शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद के मुताबिक शहर उत्तरी से दो, शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से पांच और दक्षिणी से भी पांच लोगों ने आवेदन किया है। शहर उत्तरी से अनुग्रह के नाम की घोषणा हो चुकी है। अनुग्रह भी उम्मीदवारी के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें