चर्चा है कि एटीएस की एक टीम ने शहर में आकर छात्रों के बारे में जांच पड़ताल भी की। लेकिन फिलहाल उनके नंबर बंद है और दोनों का कुछ पता अभी नहीं चल सका है।
लखनऊ में पकड़े गए दो आतंकियों के कनेक्शन प्रयागराज से भी जुड़ रहे हैं। अलकायदा से जुड़े गजवा तुल हिंद के लिए काम करने वाले आतंकी मिनहाज व मुशीर से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रयागराज के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के 2 छात्र भी उनके संपर्क में थे।
विज्ञापन
चर्चा है कि एटीएस की एक टीम ने शहर में आकर छात्रों के बारे में जांच पड़ताल भी की। लेकिन फिलहाल उनके नंबर बंद है और दोनों का कुछ पता अभी नहीं चल सका है। इस बात की भी चर्चा है कि यह दोनों छात्र आतंकी संगठनों के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहे थे।
इंजीनियरिंग के छात्र होने के कारण दोनों तकनीकी रूप से दक्ष हैं और यही वजह है कि वह तकनीक का सहारा लेकर आतंकी संगठनों को फलने फूलने में मदद कर रहे हैं। हालांकि जिले के पुलिस अफसर ऐसे किसी भी इनपुट या एटीएस के आने की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।