फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब ढाई माह बाद तमाम पाबंदियों के बीच आम जनता के लिए आज से खुलेगा इलाहाबाद हाईकोर्ट

Sun, 07 Jun 2020 11:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान करीब ढाई महीने से आम लोगों के लिए बंद चल रहा हाईकोर्ट सोमवार आठ जून से खुल जाएगा। हालांकि तमाम तरह की पाबंदियां लागू रहेंगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर हाईकोर्ट की कोविड 19 कमेटी ने गाइड लाइन जारी की है, जिसका पालन करना होगा।
विज्ञापन


कोर्ट परिसर में सीमित लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। प्रवेश से पूर्व सभी की बाकायदा जांच होगी। 65 से अधिक उम्र के वकीलों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। खुली अदालत में सुनवाई के लिए सीमित संख्या में स्पेशल बेंच गठित की गई हैं। इस दौरान खुली अदालत के साथ ही वर्चुअल सुनवाई भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें